मनिहारी में करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने गए माता-पिता की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा।
मनिहारी में करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने गए माता-पिता की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा।

🚨 कटिहार से एक बेहद दर्दनाक खबर! 🚨
मनिहारी में करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने गए माता-पिता की मौत, अस्पताल में भारी हंगामा।
😢
कटिहार, 04 जुलाई। मनिहारी नगर क्षेत्र के पूरब टोला में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मोहम्मद नाजिर का बेटा समद अचानक बिजली के हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। बेटे को करंट से तड़पता देख उसे बचाने दौड़े माता-पिता (मोहम्मद नाजिर और जुबेदा खातून) भी करंट की चपेट में आ गए। ⚡
स्थानीय लोग तुरंत तीनों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले गए। लेकिन परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई। 🏥 वहीं, घायल बेटे समद का इलाज अभी जारी है।
इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
ताजा अपडेट्स के लिए पेज से जुड़े र