कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है।
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है।
♥मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पागल यादव उर्फ रामनिवास यादव गिरफ्तार, जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू
200 बीघा फसल उजाड़ने के आरोप में गिरफ्तारी
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है।

Bihar Police के तहत काम कर रही Katihar Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर निवासी पागल यादव उर्फ रामनिवास यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पागल यादव समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी Bharatiya Nyaya Sanhita की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले मनिहारी थाना क्षेत्र के में करीब 200 बीघा खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया गया और हथियार के बल पर दर्जनों किसानों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई।
घटना के बाद पीड़ित किसानों ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी के निर्देश पर मनिहारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है




