https://newsofkatihar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशबिहारराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मनिहारी में दर्दनाक हादसा: 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मनिहारी में दर्दनाक हादसा: 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मनिहारी में दर्दनाक हादसा: 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम



  • Oplus_16908288

    मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रौशन कुमार (पिता– दिलीप यादव) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार स्नान करने के लिए गंगा नदी के छारण में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उसे पानी से निकालकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय वार्ड पार्षद श्रवण कुमार भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपनी मोटरसाइकिल से ही बच्चे को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रौशन बेहद मिलनसार और होनहार बच्चा था, जिसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई में जुट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!